May 17, 2026

सतना में महिला कर्मचारियों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को चप्पलों से पीटा

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी को इश्क मिजाजी भारी पड़ गई। रंगीन मिजाज में साहब को उनके कार्यालय में पदस्थ दो महिलाओं ने ही चप्पलों से सरेआम धुन दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं चप्पलों से उनकी पिटाई करती नजर आ रही है।

सामने आ रही जानकारी के अनुसार मैहर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमला प्रसाद अपने कार्यालय की महिला क्लर्क और एक अन्य महिला कर्मचारी को पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। वह अपने पद की धौंस जमा कर महिला कर्मचारियों से अश्लील बातें करता और अपनी बीवी की बीमारी का हवाला देकर कहता था कि महिलाएं उसका ख्याल रखें।

सोमवार को महिलाओं ने इसकी शिकायत मैहर थाने में भी की थी लेकिन पुलिस ने मामले कोई भी कार्रवाई नहीं की। वहीं मंगलवार को अधिकारी कमला प्रसाद अपनी आदत के अनुसार दफ्तर खुलने के बाद फिर से महिला कर्मचारी को परेशान करने लगा। बताया गया कि आज जब इन्ही दो महिलाओं में से एक वॉशरूम गई थी तो बीईओ उसके पीछे-पीछे वहां तक पहुंच गया। ऐसे में दोनों महिलाओं ने चप्पल हाथ में ले लिए और चंडी का रूप धर कर साहब की रंगीन मिजाजी और ठरक का तबियत से इलाज कर दिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri