May 17, 2026

शादी के कार्ड पर लिखा ‘I support CAA’

नरसिंहपुर। इस समय नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीँ बड़ी संख्या में लोग इसके समर्थन में भी उतर रहे हैं। नरसिंहपुर के एक परिवार ने सीएए का समर्थन करने के लिए अनोखा तरीका निकाला है। परिवार ने अपने बेटे की शादी के कार्ड पर I SUPPORT CAA लिखवाकर सीएए के प्रति अपना समर्थन जारी किया है।

दरअसल शनिवार को नरसिंहपुर जिले के करेली के गढ़वाल परिवार के बेटे प्रभात की शादी सोहागपुर के हरिसिंह की बेटी से होने वाली है। गढ़वाल परिवार ने सीएए का समर्थन करने और उसके प्रति फैली भ्रामक जानकारी से लोगों को जागरूक करने के लिए शादी के कार्ड पर I SUPPORT CAA लिखवाया है।

प्रभात का कहना है कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का कर्तव्य की वह संविधान का आदर करें। उन्होंने अपनी शादी के कार्ड पर I SUPPORT CAA इसलिए लिखवाया है ताकि लोगों में इस मुद्दे को लेकर जागरूकता आ सके। साथ ही जो भ्रामक जानकारियां या दुष्प्रचार किया जा रहा है उसके बारे में लोगों को पता चले। इसके लिए उन्होंने अपने शादी के कार्ड पर स्वयं के निर्णय से आई सपोर्ट सीएए लिखवाया है।

वहीँ उसके रिश्तेदार भी कहते हैं कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह प्रयास किया गया है ताकि जिस किसी को सीएए के बारे में जानकारी ना हो तो वह कार्ड में पड़े और हमसे पूछे तो हम उन्हें सीएए के बारे में जानकारी भी दे सकें। जिनके मन में सीएए को लेकर कुछ शंकाएं हैं तो उनकी शंकाओं को दूर कर उन्हें सही जानकारी से रूबरू करा सकें। इसके लिए हमने शादी के कार्ड में आमंत्रण के साथ जागरूकता का भी एक प्रयास किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri