जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के गांधीग्राम में कुछ किसानों ने पान की फसल बचाने के लिए ट्यूबवेल से तलैया को भर दिया है। इससे तलैया के पास स्थित पान की फसल को नया जीवन मिल गया है। वरना पानी की कमी के अभाव में पान की फसल सूखने लगी थी।
दरअसल गांधीग्राम के प्रसिद्ध बंगला पान की फसल पर गर्मी की मार देखने को मिल रही थी। किसान पान को बचाने के लिए बोर से पानी खरीदने को मजबूर थे। वहीं बोर से पानी खरीदना किसानों को महंगा पड़ रहा था।
इसको देखते हुए बर्मन समाज के कुछ युवा किसानों ने रोजाना अपने खेत के बोर से पानी चलाकर तलैया को भर दिया। तलैया में पानी भरने से हजारों पारियों में लगे पान की फसल को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है, साथ ही पशु पक्षियों को भी पानी नसीब हो रहा है। इससे पान की फसल को नया जीवन मिला है। वहीं पान कृषकों ने राहत की सांस ली है।
