May 19, 2026

चापड़ा में पानी से भरी गिट्टी खदान में युवक डूबा, मौत

देवास। देवास जिले के चापड़ा में एक 22 वर्षीय युवक की गिट्टी खदान के पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक तैरने के लिए पानी में गया था लेकिन डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और भाजपा नेता सुनील पुरोहित घटनास्थल पर पहुंचे।

दरअसल देवास जिले के नामनपुर का रहने वाला 22 वर्षीय अजय मिश्रीलाल इंदौर में एक फैक्टरी में मजदूर था। वह करीब 20 दिन पहले अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने के लिए आया था और यहीं रुक गया। मंगलवार को अजय गिट्टी खदान के गहरे पानी में तैरने गया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण घबराकर निकल नहीं पाया और डूब गया।

अजय के डूबने की खबर जैसे ही लोगों को पता चली उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। शाम को देवास से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अँधेरा हो जाने के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। बुधवार सुबह युवक के शव को निकालने की कार्रवाई पुनः शुरू हुई।

इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही डायल 100 और भाजपा नेता सुनील पुरोहित घटना स्थल पर पहुंचे। सुनील पुरोहित ने घटना की जानकारी ली और क्षेत्रीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे को घटना से अवगत कराया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri