भोपाल। मध्या प्रदेश के मुख्यस सचिव इकबाल सिंह बैंस की कड़ी फटकार के बाद मध्यप्रदेश में ट्रकों की आवाजाही शुरू हो गई है। दूसरे राज्यों से सामान लेकर मध्यप्रदेश आने वाले ट्रकों को अब बिना किसी पूछताछ के प्रदेश में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
मुख्य् सचिव की नाराजगी को देखते हुए ट्रांसपोर्ट कमिश्न र मधु कुमार ने सभी चेक पोस्ट् प्रभारियों को निर्देश जारी किए है। उन्होंने चेक पोस्टम प्रभारियों से कहा है कि किसी भी माल वाहक को चेक पोस्ट् पर न रोका जाए। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सभी ड्राइवर्स को चेक पोस्टे पर सेनेटाइच किया जा और उन्हेंह टिश्यूर पेपर उपलब्धत कराए जाए।
ट्रांसपोर्ट कमिश्नपर ने कहा है कि बार्डर पर यदि कोई ट्रक रोकने की कोशिश करता है तो इसकी शिकायत अपर परिवहन आयुक्तन महेंद्र सिंह सिकरवार और नोडल अधिकारी संजय सोनी के मोबाइल पर की जा सकती है।
उल्लेलखनीय है कि शहर की सीमाओं पर तैनात पुलिस-प्रशासन की टीमें आवश्यनक सामान लेकर आए ट्रकों को रोक रहे थे। इस बाबत, शासन की तरफ से स्पष्ट निर्देश था कि सामान लेकर जा रहे ट्रकों को किसी भी सूरत में न रोका जाए। पुलिस-प्रशासन की इस मनमानी के चलते बाजार में न केवल सामान की कमी आ गई है, बल्कि अब कालाबाजारी भी शुरू हो गई है।
