May 20, 2026

3 कलेक्टर समेत 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात 3 कलेक्टर समेत 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। सरकार ने तीन जिलों के कलेक्टरों को हटाकर उन्हें मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैतूल कलेक्टर तेजस्वी एस नायक को मंत्रालय में उपसचिव बनाया है। जबकि उनकी जगह नगरीय प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त राकेश सिंह को बैतूल कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीँ सतना कलेक्टर सत्येन्द्र सिंह को भोपाल मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है जबकि उनकी जगह अशोक नगर जिला पंचायत सीईओ अजय कटेसरिया को सतना का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा छतरपुर कलेक्टर मोहित बुंदस को भी भोपाल मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है जबकि उनकी जगह राजस्व विभाग के उप सचिव शीलेन्द्र सिंह को छतरपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा संजय कुमार शुक्ला, पी नरहरि, दीपाली रस्तोगी, शिवशेकर शुक्ला, डीपी आहूजा, उमाकांत उमराव, सुखवीर सिंह और मुकेश कुमार शुक्ला का भी तबादला नए विभागों में किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri