सतना। सतना जिले के कई गांवों में अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण बारिश और ओलावृष्टि होने लगी। ओलावृष्टि के कारण गांवों में कश्मीर जैसा नजारा दिखाई देने लगा। चारों और सफ़ेद ओले बिछे हुए नजर आए।
दरअसल जिले के मझगवां, ऊँचेहरा, कोटर क्षेत्र में झमाझम दिन भर धूप खिली रही, लेकिन शाम के समय अचानक तेज हवाए चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में ओले भी पड़ने लगे। अचानक मौसम में आए बदलाव से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे उभर आई है। ओलावृष्टि के कारण चना, मसूर, दलहन की खेती में भारी नुकसान होने की आशंका छा गई है।
इसके अलावा ओलावृष्टि के कारण गेंहू और दलहनी की फसलों को भी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े टुकड़े आज तक बारिश के साथ पड़ते नहीं देखे गए।
