इंदौर। कोरोना संकट के कारण भले ही इंदौर के न्यायालय में सामान्य दिनों की तरह काम-काज हो रहा है। लेकिन यहां शादी करने के लिए आने वाले युगलों की संख्या बढ़ गई हैं। सामान्य दिनों की तुलना में यहां अपनी शादी रजिस्टर्ड कराने के लिए आने वाले युगलों की संख्या में तीन गुना तक बढ़ोत्तरी हुई है।
दरअसल कोरोना संकट को लेकर प्रशासन की सख्ती के चलते शादियों के बड़े आयोजन नहीं किए जा रहे हैं। समिति लोगों की मौजूदगी में घर में ही शादियां हो रही है। यहीं कारण है कि दूल्हा-दुल्हन खुद ही जिला कोर्ट पहुंचकर शादी का शपथ पत्र बनवा रहे हैं। यह शपथ पत्र 50 और 100 रुपये के स्टाम्प पर तैयार हो रहा है। इससे नाममात्र के खर्च में शादी हो रही है।
