भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 838 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 10 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 31806 हो गई है, वहीं मरने वालों की संख्या 867 हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 8668 हो गई है।
शुक्रवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 166 नए मामले सामने आए हैं। इससे शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 6634 हो गई है। राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को भोपाल में 88 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। भोपाल में अब तक 3868 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं जबकि 170 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंदौर में शुक्रवार को 1897 सैंपल की जाँच की गई, जिसमें से 120 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या 7448 हो गई है। इनमें से 5076 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है जबकि 312 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर में सक्रिय मरीजों की संख्या 2060 हो गई है।
शुक्रवार को उज्जैन और रतलाम में कोरोना के 13-13 नए मामले सामने आए हैं। उज्जैन में अब तक संक्रमण के 1187 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 944 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीँ रतलाम में संक्रमित मरीजों की संख्या 399 हो गई है। इसके अलावा नीमच में 19, देवास में 6, शाजापुर में 9, झाबुआ में 7, अलीराजपुर में 3 और अगर-मालवा में एक नया कोरोना का मामला सामने आया है।
जबलपुर में शुक्रवार को कोरोना के 125 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1304 हो गई है। इनमें से 829 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है। रीवा में शुक्रवार को 29 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सतना में 12, कटनी में 11, दमोह में 10, पन्ना में 3 और मंडला में एक नया मामला सामने आया है।
