भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण का स्वागत किया है। कमलनाथ ने इस संबंध में वीडियो संदेश जारी किया है। कमलनाथ ने वीडियो में कहा है कि, “मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं, देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिर्फ भारत में ही संभव है। जय श्री राम”।
बता दे कि कमलनाथ कांग्रेस के पहले ऐसे बड़े नेता हैं, जिन्होंने खुलकर वीडियो संदेश जारी करके राम मंदिर भूमि पूजन का स्वागत किया है। जबकि कोरोना संकट काल में हो रहे इन आयोजन पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी सीधे तौर पर इस आयोजन पर किसी तरह का सवाल खड़ा नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन किया जाएगा। भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। करीब 200 मेहमानों की मौजूदगी में भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा।
