भोपाल। कोरोना संक्रमण तेजी से प्रदेश के बड़े नेताओं को अपनी चपेट में ले रहा है। पूर्व मंत्री और भोपाल दक्षिण-पश्चिम से कांग्रेस के विधायक पीसी शर्मा भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। पीसी शर्मा ने खुद ट्वीट करके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि, “अपील- मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। कृपया कर मेरे संपर्क में आये हुए लोग, अपनी-अपनी जांच करवा लेवें। धन्यवाद।“
गौरतलब है कि अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मप्र सरकार के तीन मंत्री, भाजपा और कांग्रेस के कुछ विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फ़िलहाल अस्पताल में भर्ती है।
