May 18, 2026

प्रदेश में चौबीस घंटों के भीतर कोरोना के 179 नए केस, 14 मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को यहां कोरोना के 179 मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11903 हो गई है। वहीं रविवार को 14 लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 515 हो गया है।

रविवार को राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के 36 नए मामले सामने आए हैं जबकि तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई हैं। हालांकि जावद विधायक के सम्पर्क में आए सभी पांच विधायक की रिपोर्ट नेगेटिव आने से सभी ने राहत की साँस ली है।

इंदौर में रविवार को 44 नए मामले सामने आए हैं। यहां रविवार को 1404 सैंपल की जाँच की गई, जिनमें से 44 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4373 हो गई हैं, वहीं रविवार को चार लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 201 पर पहुँच गया है। इंदौर में फ़िलहाल 937 सक्रिय मरीज है।

रविवार को उज्जैन में पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से चार मामले उज्जैन जबकि एक मामला बड़नगर का है। इन्हें मिलाकर उज्जैन में संक्रमित मरीजों की संख्या 844 हो गई है जबकि 69 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 88 है।

देवास में रविवार को कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक सीआईएसएफ का जवान भी शामिल है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 205 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 133 ठीक हो चुके है, वहीं 62 लोगों का इलाज जारी है। इसके अलावा रतलाम में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वहीं 13 लोग ठीक होने के बाद अपने घर लौट गए। यहां अब तक 137 मामले सामने आ चुके हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 23 है।

रविवार को ग्वालियर-चंबल में कोरोना के 29 नए मामले सामने आए हैं। इसमें मुरैना के पूर्व विधायक परशुराम मुदगल और उनके परिवार के छह सदस्य शामिल है। परशुराम मुदगल के बेटा चार दिन पहले भोपाल से लौटा था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे परिवार की जाँच की गई। मुरैना में रविवार को कुल 10 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा ग्वालियर में 8 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां अब तक कोरोना के 294 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं भिंड में 9 जबकि शिवपुरी-श्योपुर में एक-एक कोरोना का मामला सामने आया है।

जबलपुर में रविवार को 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 356 हो गई है। इनमें से 279 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 63 एक्टिव केस है। रविवार को यहां 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा रविवार को सिवनी में 7, मंडला, नरसिंहपुर और बालाघाट में एक-एक नया मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri