May 17, 2026

वन्यजीव तस्करी मामले में एसटीएफ ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में एसटीएफ ने वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने तस्करी करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें चार महिलाएं भी शामिल है।। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से दोमुंहा सांप और सुनहरा उल्लू बरामद किया है। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वन्य जीवों की तस्करी कर रहे हैं और उनके पास दोमुंहा सांप और सुनहरा उल्लू है। इस पर पुलिस ने खरीदार बनकर आरोपियों से सम्पर्क किया। तस्करों ने पुलिस को दोमुंहा सांप और सुनहरे उल्लू की कीमत एक-एक करोड़ रुपए बताई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को शांति पैलेस बायपास पर बुलाया, जहाँ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम मुकेश पिता शिवशंकर श्रीवास्तव 44 साल निवासी वैभव कॉलोनी राजगढ़, वैभव चौहान निवासी सनावद रोड बेटमा, मनोज गिरी निवासी एमआर 10 इंदौर, रेखा पति औंकारलाल माली गणेशधाम सुखलिया इंदौर,रश्मि पिता नानूराम यादव निवासी ग्वाड़ा मानपुर, सुधा पति शेष नारायण पांडे निवासी महेश गार्ड लाइन इंदौर,निलिमा पति करण माली निवासी अंबेडकरनगर इंदौर, करण पिता किशनलाल  निवासी हाटपिपल्या देवास, व राजकुमार मालवीय निवासी खजूरिया कोनका सोनकच्छ है। सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत केस दर्ज किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri