May 17, 2026

छात्रा ने जताई कलेक्टर बनने की इच्छा तो कलेक्टर ने उसे अपनी कुर्सी पर बैठाकर किया सम्मानित

देवास। सोमवार को देवास जिले के कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 10 बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली युक्ता चौधरी ने जब बड़े होकर कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की तो कलेक्टर ने युक्ता को अपनी कलेक्टर की कुर्सी पर बैठाया। साथ ही उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार देवास जिले के 10 छात्रों ने प्रावीण्य सूची में स्थान पाया है। सोमवार को कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने इन छात्रों को कलेक्टर कार्यालय में सम्मानित किया।

इस दौरान कलेक्टर ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली युक्ता चौधरी से पूछा कि बड़े होकर क्या बनोगी। इस पर युक्ता चौधरी ने कहा कि बड़े होकर कलेक्टर बनाना चाहती हूं। यह सुनते ही कलेक्टर अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए और युक्ता को अपनी कलेक्टर की कुर्सी पर बैठाया। साथ ही उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

इसी तरह कलेक्टर ने अन्य सभी बच्चों से परिचय लेकर उनके लक्ष्य के बारे में पूछा तथा उन्हें उसे पाने के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों के कारण विद्यार्थी ऊंचाईयों को छूते हैं। छात्र-छात्राओं की मेहनत से न सिर्फ उनके माता-पिता और शिक्षक बल्कि देवास जिला गौरान्वित हुआ है। यह जिले के लिए बहुत ही प्रसन्‍नता और खुशी के क्षण हैं। उन्‍होंने बच्‍चों को अधिक से अधिक मेहनत कर अपने जीवन के लक्ष्‍यों को पाने के लिए प्रेरित किया।

देवास के उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा युक्ता चौधरी पिता राजू चौधरी ने प्रदेश की मेरिट सूची में 03 तीसरे स्थान आई है। उन्होंने 300 में से 299 अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय की अम्बिका मिश्रा पिता धर्मेंद्र मिश्रा ने 300 में से 298 अंक लाकर प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। उत्कृष्ट विद्यालय देवास की ईशा सोलंकी पिता मानसिंग सोलंकी ने 300 में से 297 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किए हैं। सरस्वती एसएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खातेगांव के कार्तिक उपाध्याय पिता चंद्रकांत उपाध्याय ने 400 में से 395 अंक अर्जित कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार आदर्श एस मंदिर हाई स्कूल कन्नौद की विशाखा भारतीय पिता दिलीप भारतीय ने 300 में से 296 अंक, सांदीपनी उ।मा।वि। राजोदा देवास की भावना नागर पिता माखन नागर ने 300 में से 296 अंक, उत्कृष्ट विद्यालय देवास की तनुश्री पिता दौलतसिंह सोलंकी ने 300 में से 296 अंक, उत्कृष्ट विद्यालय देवास के युवराजसिंह गौड़ पिता आनंदसिंह गौड़ ने 300 में 296 अंक तथा प्रियांशु विश्वकर्मा पिता नरेश विश्वकर्मा ने 300 में से 296 अंक अर्जित कर इन सभी ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार इंदर एंड प्रभा शर्मा गर्ल्स तिवाड़िया रोड खातेगांव की अंजलि गुर्जर पिता राजभवन गुर्जर ने 400 में से 394 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान जिले की प्रावीण्य सूची में शामिल बच्चों को भी कलेक्टर शुक्ला ने सम्मानित किया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri