भोपाल। गुरुवार को होने वाली शिवराज कैबिनेट की बैठक निरस्त हो गई है। इसका कारण अब तक नहीं हो सके मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को माना जा रहा है।
बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। लेकिन बाद में कैबिनेट बैठक का समय बदलकर शाम 5:00 बजे कर दिया। अब कैबिनेट की बैठक को ही निरस्त कर दिया गया है।
गौरतलब है कि शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को पांच दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने गुरुवार तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होने के संकेत दिए थे। लेकिन अब तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं होने से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
