शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। शिवपुरी कलेक्टर ने 19 जुलाई तक शिवपुरी नगर पालिका परिषद में लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को भी लॉकडाउन रहेगा।
कलेक्टर ने अपने आदेश में बताया है कि 19 जुलाई तक शिवपुरी में सभी धार्मिक स्थल और धार्मिक आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। थोक सब्जी मंडी भी केवल मंगलवार और गुरुवार को सुबह 6 बजे तक ही खुलेगी। सब्जी ठेले वाले वार्डों में जाकर घर-घर सब्जी विक्रय कर सकेंगे। सभी मेडकल स्टोर और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। दूध की दुकानें सुबह 9 बजे तक ही खुलेगी।
इनके अलावा खाद, कृषि उपकरण और कृषि यंत्रों के रिपेयरिंग संबंधी दुकान एवं बरसाती सामान की दुकान शाम 4 बजे तक खुली रहेगी। किराना दुकाने केवल बुधवार और शुक्रवार को शाम 4 बजे तक खुली रहेगी। शेष सभी दुकाने बंद रहेगी। लॉकडाउन के दौरान गैस सिलेंडरों की होम डिलेवरी की जा सकेगी। सभी निजी और शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। परिवहन/ऑटो-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
