May 17, 2026

पुलिसकर्मी ने सरेआम युवक को बेरहमी से पीटा, एसपी ने किया सस्पेंड

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में किडनी का इलाज कराने जा रहे एक युवक की पुलिसकर्मी ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो के सामने आने के बाद एसपी विपुल श्रीवास्तव ने आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया। वहीं युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल मामला अलीराजपुर जिले के छकतला थाना इलाके का है। उमराली गाँव के रहने वाले पीड़ित युवक नरेश प्रजापति ने बताया कि कुछ दिनों पहले इंदौर के एमवायएच अस्पताल में मेरी किडनी का ऑपरेशन हुआ था। अब इसकी जांच बोड़ेली में ही कराता हूं। जाँच कराने के लिए मैं अपने गाँव से पत्नी और बच्चों को लेकर अपने ससुराल बोड़ेली जा रहा था। इस दौरान रास्ते में छकतला के पास मेरी बाइक फिसल कर गिर गई।

पीड़ित युवक के अनुसार उसकी बाइक गिरने के बाद दो से तीन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बिना किसी पूछताछ के उसे पीटने लगे। तीनों पुलिसकर्मियों ने मिलकर बेल्ट से मेरी बेरहमी से पिटाई की। किसी ने मेरी बात नहीं सुनी।

वहीं पीड़ित युवक के पिता का कहना है कि मेरे बेटे की दोनों किडनी ख़राब है। रुपए नहीं होने के बावजूद तीन लाख रुपए में इंदौर में उसका उपचार करवाया। पुलिसकर्मियों ने बिना किसी गलती के मेरे बच्चे को बुरी तरफ पीटा। यदि मेरे बेटे की कोई गलती भी थी तो एफआईआर करनी थी, उसे थाने में बंद रखना था। पुलिस को रोड पर किसी व्यक्ति को इतनी बेरहमी से पीटने का हक किस कानून ने दिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri