May 17, 2026

खराब हैंडपंप की शिकायत पर वरिष्ठ मंत्री का बेतुका जवाब, शिकायत कर्ता का दिमाग ख़राब है

भिंड। सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर ख़राब हैंडपंप की शिकायत करने पर पीएचई के कार्यपालन यंत्री उल्टा शिकायत कर्ता पर ही बरस पड़े। उन्होंने शिकायत कर्ता का दिमाग ख़राब होने की बात कहकर उसकी छाती में ही हैंडपंप गाड़ने की बात कह दी। वहीं मामला सामने आने के बाद भोपाल पीएचई के मुख्यालय से भिंड तक हड़कंप मच गया है।

दरअसल भिंड जिले के लहार रहावली बेहड़ गांव के रहने वाले एक युवक ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर फ़ोन करके हैंडपंप ख़राब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर पीएचई के कार्यपालन यंत्री पीआर गोयल ने शिकायत का निराकरण करने की बजाय बेतुका जवाब दिया।

उन्होंने पोर्टल पर अपनी टिप्पणी में लिखा है कि, ‘शिकायत कर्ता पागल है। इसको मिर्गी के दौरे पड़ते है। पूरे परिवार को मिर्गी आती है। हैंडपंप ख़राब नहीं है, इसका दिमाग ख़राब है। पूरा पीएचई महकमा जानता है। मेरे हैंडपंप मैकेनिक के इस पागल ने कपड़े तक फाड़ दिए हैं। अब वक्त आ गया है कि चीनी युद्ध किया जाए, जो गोरिल्ला नीति है। हैंडपंप उखाड़कर शिकायकर्ता की छाती में गाड़ा जाएगा।‘

वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि इस बेतुके जवाब के बावजूद शिकायत को ग्वालियर अधीक्षण यंत्री ने बंद करा दिया। हालांकि मामला सामने आने के बाद आनन-फानन में हैंडपंप को सही कराया गया है और पीएचई के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यपालन यंत्री पीआर गोयल को नोटिस जारी करके जवाब माँगा है।

इस मामले में कार्यपालन यंत्री पीआर गोयल का कहना है कि किसी ने कलेक्टर से सीएम हेल्प लाइन का आईडी पासवर्ड चोरी करके यह काम किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri