May 17, 2026

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले 20 हजार के पार, तीन जिलों में 100 से ज्यादा मामले सामने आए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस भयावह रूप लेता जा रहा है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुँच गई हैं। गुरुवार को प्रदेश में 735 नए मामले सामने आने से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20378 पर पहुँच गया है। इसके अलावा गुरुवार को 7 लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 689 हो गई है।

राजधानी भोपाल में गुरुवार को सर्वाधिक 135 नए मामले सामने आए हैं। यह पहली बार है जब राजधानी में एक दिन में इतने मरीज सामने आए हो। नए मामले नए शहर और पुराने शहर के कई क्षेत्रों से सामने आए हैं।

इंदौर में एक बार फिर से कोरोना रफ़्तार पकड़ने लगा है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन इंदौर में 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इंदौर में गुरुवार को 2787 सैंपल की जाँच की गई, जिनमें से 129 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5761 हो गई है।

ग्वालियर में कोरोना विस्फोट का दौर लगातार जारी है। गुरुवार को भी जिले में 162 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1527 हो गई है। इसके अलावा शिवपुरी में 16, भिंड में 14 और श्योपुर में 7 नए मामले सामने आए हैं।

उज्जैन में गुरुवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 942 पर पहुँच गई है। इसके अलावा देवास में कोरोना के 13 नए मामले सामने आने से संक्रमित मरीजों की संख्या 300 हो गई है। वहीं रतलाम में 6 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां अब तक 248 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

गुरुवार को ग्वालियर में कोरोना के 37 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 717 पर पहुँच गई है। इनमें से 438 मरीज स्वस्थ हो चुके है जबकि 262 सक्रिय मरीज है। इसके अलावा रीवा में 25, नरसिंहपुर में 16 और दमोह में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri