May 17, 2026

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण शिवपुरी में एक और सैंपल टेस्ट केंद्र शुरू

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कोरोना की रोकथाम के लिए एक और सैंपल टेस्ट केंद्र शुरू किया है। यह केंद्र जिला अस्पताल के केंद्र के अतिरिक्त होगा। जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

दरअसल शिवपुरी में टोटल लॉक डाउन के बाद भी जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अभी तक 214 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 99 मरीज सही होकर अपने घर जा चुके हैं और शेष का इलाज किया जा रहा है।

ऐसे में जिला प्रशासन कोरोना की रोकथाम के लिए सैंपलों की संख्या बढ़ा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने मानस भवन में एक अतिरिक्त केंद्र शुरू किया है। यहां कोरोना की जाँच की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एएल शर्मा ने बताया कि हमने कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई है। जिला अस्पताल के अलावा अब मानस भवन में एक अलग से टेस्ट केंद्र खोला है और यहां पर लोग अपनी कोरोना जांच करा सकते हैं। इसके अलावा अपने घरों पर आईसोलेट किए गए लोगों की जांच के लिए वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए उनके इलाज पर नजर रख रहे हैं। कुल मिलाकर हमारा उद्देश्य यह है कि इस कोरोना चेन को तोड़ा जाए।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri