भोपाल। शनिवार को राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के कारण सीआईडी के डीएसपी प्रेम प्रकाश गौतम की मौत हो गई है। पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ शनिवार को उनकी मौत हो गई।
बता दे कि डीएसपी प्रेम प्रकाश गौतम 38 सालों से पुलिस विभाग में सेवा दे रहे थे। उनकी मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और डीजीपी विवेक जौहरी ने दुःख जाहिर किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘प्रेमप्रकाश गौतम, उप पुलिस अधीक्षक, सीआईडी के असामयिक निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। उनका परिवार अब मध्यप्रदेश का परिवार है।‘
