May 17, 2026

महाकाल मंदिर में दूसरे प्रदेश के श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

उज्जैन। अब आने वाले कुछ दिनों तक मध्यप्रदेश के बाहर रहने वाला कोई भी श्रद्धालु उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन नहीं कर पाएगा। उज्जैन में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने यह निर्णय लिया है। प्रबंधन समिति का कहना है कि आगे भी परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

दरअसल प्रबंधन समिति के सदस्यों के अनुसार पिछले दिनों उज्जैन में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई थी। कुछ दिन ऐसे भी रहे जब शहर में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया। लेकिन पिछले 10-12 दिनों में उज्जैन में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। नए संक्रमित मरीजों में एक लोग ऐसे हैं जो या तो बाहर से आए है या फिर बाहर से आने वालों के सम्पर्क में आए हैं।

इसको देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने बाबा महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति ने प्रदेश के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। टोल फ्री और ऑनलाइन बुकिंग करने वाले बाहर के श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी दी जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri