इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद गुड्डू कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। रविवार रात को आई रिपोर्ट में प्रेमचंद गुड्डू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।
प्रेमचंद गुड्डू को इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वे शुगर पेशेंट हैं। फ़िलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। प्रेमचंद गुड्डू में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके परिवार और उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रेमचंद गुड्डू को कांग्रेस ने उपचुनाव में सांवेर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में वह क्षेत्र में प्रचार के दौरान कई लोगों से मिल रहे थे। संभव है कि वह इसी दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आए हो।
