भोपाल। मौसम विभाग 24 जुलाई के बाद से मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान लगा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में अच्छी बारिश होगी।
वहीं बुधवार को मौसम विभाग ने होशंगाबाद संभाग और बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, गुना, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा विभाग ने जबलपुर, शहडोल, भोपाल, इंदौर और होशंगाबाद संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चकमने और गिरने की संभावना जाहिर की है।
बता दे कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, सागर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्ष दर्ज की गई है।
