खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में एसडीएम कार्यालय पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अपने ही ममेरे भाई से शादी करके एसडीएम कार्यालय पहुंची युवती के पीछे उसकी मां और भाई भी पहुंच गए। इस दौरान एसडीएम कार्यालय में जमकर हंगामा हो गया। युवती के भाई ने युवक की गर्दन पकड़ ली। वहां मौजूद लोगों और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसका गला छुड़ाया।
दरअसल युवती अपने पति के साथ जाना चाहती थी जबकि उसकी मां और भाई युवती को घर ले जाना चाहते थे। ऐसे में एसडीएम कार्यालय काफी हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ते देख कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। लड़की की मां लड़की को घर ले जाने के खींच रही थी जबकि लड़की मां के साथ नहीं जाना चाहती थी। लड़की को उसकी मां खींचकर कार्यालय के बाहर ला रही थी, उसी वक्त लड़की का पति भी बीच बचाव में उतरा। लड़की के भाई ने पहुंचकर जमकर लड़के का गला पकड़ लिया। वहां मौजूद लोगों और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसका गला छुड़ाया। मामला यही नहीं रुका। लड़की की मां रो-रोकर कह रही थी कि भाई के साथ शादी नहीं करने दूंगी। लड़का मेरे भाई का है। लड़की की मां का रो रोकर बुरा हाल था। इस दौरान वह बेहोश भी हो गई थी।
बता दे कि लड़का बलवाड़ा का रहने वाला है, जिसका नाम रुपेश है। वहीं लड़की जसवाली बड़गांव की रहने वाली है। दोनों ने 3 माह पूर्व शादी कर ली थी। लड़के ने बताया कि मेरी बीवी के घर वाले उसे जबरदस्ती घर से लेकर चले गए थे, जिसकी शिकायत मैंने एसडीम कार्यालय में की थी। वह आज बयान देने पहुंची थी। इस दौरान उनके परिवार वालों ने पहुंचकर विरोध किया।
वहीं खंडवा एसडीएम ने कहा कि रूपेश नाम के व्यक्ति ने यहां पर केस फाइल किया था कि मेरी पत्नी को उसके घर वाले लेकर चले गए हैं और ना ही मिलने दे रहे हैं। इसी के बाद पुलिस को सूचना देकर लड़की को पेश करने के आदेश दिए थे। लड़की बयान देने आई थी। लड़की व लड़का बालिग है। वह उसके मर्जी से अपना फैसला ले सकती है। लड़की ने यहां पर लड़के के साथ रहने की बात कही है।
