भोपाल। राजधानी भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जनसंपर्क विभाग के संचालक आशुतोष सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री की यह जाँच पहले ही दिन कर ली गई थी, लेकिन इसकी रिपोर्ट लेट आई है। हालांकि उनके अब तक किए गए शेष सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है।
गौरतलब है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत अगर कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव होता है तो सात दिन बाद उसका सैंपल लेकर वापस जांच की जाती है।
बता दे कि रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल से ही कोरोना समेत अन्य विभागों के अधिकारियों और मंत्रियों से चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भी सुना।
