गुना। शनिवार सुबह मध्यप्रदेश के गुना में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी का शव उनके घर में कुर्सी पर मिला है। पुलिस को अंदेशा हैं कि उन्होंने खुद को अपनी ही सर्विस पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या की है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है। आत्महत्या का कारण नौकरी में बढ़ता तनाव हो सकता है। हालांकि पुलिस को मौके पर से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
दरअसल विजय सोनी 26वी बटालियन गुना में पदस्थ थे। वह सरकारी आवास में अकेले ही रहते थे। शनिवार सुबह पुलिस को विजय सोनी का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को शक है कि उन्होंने खुद को अपनी ही सर्विस पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि जाँच के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी।
पुलिस के अनुसार विजय सोनी वह 18 महीने बाद रिटायर होने वाले थे। उनकी पत्नी का छह महीने पहले देहांत हो चुका है। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बेटा मुंबई में जबकि बेटी बेंगलोर में रहती है।
