शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में टोल प्लाजा पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में कार आग से पूरी तरह जलकर स्वाह हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
घटना शिवपुरी जिले के पूरनखेड़ी टोल टैक्स की है। आगरा – मुंबई राष्ट्रीय फोरलेन मार्ग पर पूरनखेड़ी टोल टैक्स रात के समय एक कार में आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार परिवार कार से उतर गया। हालाँकि इस दौरान टोल प्लाजा पर कोई भी सुरक्षा इंतजाम नहीं थे, जिससे इस कार में लगी आग को बुझाया जा सके। फ़िलहाल कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।
