May 18, 2026

सीआईएसएफ़ कैंप के पास ग्रेनेड फट जाने से नाबालिग़ की मौत, पिता घायल

खरगोन। सोमवार को खरगोन जिले के बलवाड़ा स्थित सीआईएसएफ कैंप के पास ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में एक नाबालिग बच्चे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी शैलेंद्र श्रीवास्तव एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

दरअसल सुबह 35 वर्षीय सुरेश अपने 13 साल के बेटे मोहित के साथ खेत पर गया था। कुछ देर बाद पास में ही काम करने वाले लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने जब पास जाकर देखा तो मोहित के चीथड़े उड़े हुए थे जबकि सुरेश घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायक सुरेश और मोहित के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश को इंदौर रेफर कर दिया गया।

जिस जगह यह ब्लास्ट हुआ वहां से सीआईएसएफ शूटिंग रेज की दूरी मात्र आधा किलोमीटर है। एसपी ने अनुमान जताया है कि संभवतः फायरिंग के दौरान टूटे हुए ग्रेनेड को बीन कर खेत में लाया गया होगा, जिसे तोड़ने के दौरान ब्लास्ट हो गया। हालाँकि प्रबंधित क्षेत्र होने के बावजूद ग्रेनेड यहाँ कैसे लेकर आए, यह जांच का विषय है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri