उमरिया। बांधवगढ़ में एक मादा तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। शव को पनपथा रेंज के खुसरिया बीट से बरामद किया गया है। मादा तेंदुए की मौत कैसे हुई, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गश्ती दल की सूचना पर अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। अधिकारी मौत के कारणों की जाँच में जुटे हैं।
