भिंड। भिंड में एक बार फिर से सीवर खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक मिट्टी धसने से दो मजदूर दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर घायल है। दोनों मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
यह दर्दनाक घटना भिंड के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एमजेएस कॉलेज के पास घटी है। इस घटना के एक बार फिर से कंपनी की लापरवाही उजागर कर दी है। सीवर खुदाई के दौरान टेक्निकल टीम के मौके पर मौजूद नहीं होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बता दे कि इससे पहले कई हादसे हो चुके हैं। 15 जनवरी को भी दो मजदूर 5 फ़ीट मिट्टी के अंदर दब गए थे। जिनको गंभीर चोटें आईं थीं।
