ग्वालियर। ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने जेल में मौजूद पेड़ से लटककर फांसी लगाई। 20 वर्षीय युवक का नाम नरोत्तम रावत है। वह पास्को एक्ट मामले में आरोपी था।
इस मामले में जेल प्रशासन ने तीन जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया है। जेल के मुख्य प्रहरी ओम प्रकाश सुमन, प्रहरी मनोज त्यागी और प्रहरी प्रेम गोयल को सस्पेंड किया गया है।
