विदिशा। विदिशा में सहकारी कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन मिलने पर विधायक निवास के सामने धरना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमें वेतन नहीं दिया जाता, हम काम नहीं करेंगे।
विदिशा विधायक शशांक भार्गव के निवास के सामने धरना देने पहुंचे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दो महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपने के साथ 2 माह का वेतन दिए जाने की भी मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि 2 माह का वेतन न देकर शासन के नए निर्देश में कर्मचारियों को हटाने की बात कही गई है। इसका भी हम विरोध कर रहे हैं।
