राजगढ़। बुधवार को राजगढ़ जिले में मुस्लिम समाज के लोगों ने एनआरसी और सीएए के विरोध में अपनी दुकान बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। समाज के लोगों ने अपनी दुकानों के ऊपर नो सीएए नो एनआरसी वी द पीपुल के पोस्टर लगाए।
गौरतलब है कि एनआरसी और सीएए के विरोध में बुधवार को को भारत बंद का आह्वान किया गया है। मध्य प्रदेश में बंद का आंशिक असर देखने को मिल रहा है। सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वाट्सएप ग्रुप्स पर भड़काऊ मैसेज भेजने पर कार्रवाई की जाएगी।
