रीवा। रीवा के शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय परिसर ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा के अनावरण को लेकर विवाद हो गया है। कॉलेज के छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में लगाई गई महात्मा गाँधी की प्रतिमा उनकी नहीं बल्कि महात्मा गांधी का किरदार निभाने वाले बेन किंग्सले की है। बता दे कि बेन किंग्सले हॉलीवुड अभिनेता हैं और उन्होंने फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार निभाया था।
दरअसल सरकार ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में गांधीजी की प्रतिमाएं लगाई गई है। इसी के तहत रीवा के शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय परिसर में महात्मा गाँधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। महात्मा गाँधी की प्रतिमा देख छात्र भड़क गए। छात्रों ने प्रतिमा के सामने ही कॉलेज प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि प्रतिमा महात्मा गांधी नहीं बल्कि महात्मा गांधी का किरदार निभाने वाले बेन किंग्सले की है।
इस मामले को लेकर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार महात्मा गांधीजी की प्रतिमा लगवाई गई है। छात्रों का कहना है कि ये प्रतिमा गांधीजी की नहीं है। हम एक समिति बनाएंगे जो निर्णय करेगी कि यह प्रतिमा गाँधी जी की है या नहीं।
