इंदौर। रोड सेफ़्टी को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम इंदौर पहुँच गई है। वर्ल्ड बैंक की टीम इंदौर के एमवाय मेडिकल स्थित ट्रामा सेंटर का विजेट करेगी। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे टीम सेमरोल में ब्लैक स्पॉट को देखेगी जहाँ सर्वाधिक एक्सीडेंट होते हैं।
बता दे कि रोड सेफ्टी को लेकर इंदौर का चयन प्रदेश के तीन पायलट ज़िलों में हुआ है। इंदौर के अलावा धार व छिंदवाड़ा जिले का भी चयन किया गया है। इन तीन जिलों में वर्ल्ड बैंक सात मिलियन डॉलर खर्च करेगा। बताया जा रहा है कि कम्युनिटी पार्टिसिपेटरी रोड सेफ्टी प्रोग्राम के तहत मप्र ग्रामीण विकास प्राधिकरण ने इन तीन जिलों का चयन किया है।
