May 21, 2026

कोरोना वायरस की दहशत के बीच चीन की लड़की ब्याह रचाने पहुंची मंदसौर

मंदसौर। चीन का कोराना वायरस पूरी दुनिया में दहशत की वजह बन चुका है। इस बीच चीन की रहने वाली लड़की अपने पूरे परिवार के साथ मंदसौर के लड़के से शादी करने के लिए पहुंची है। शुक्रवार को मेहँदी और हल्दी की रस्म हुई। शनिवार को मामेरा और महिला संगीत होगा वहीँ रविवार को दोनों की शादी होगी।

दरअसल मंदसौर के रहने वाले वेद मिश्रा के बेटे सत्यार्थ मिश्रा मॉस कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करने चीन गए थे। इस दौरान चीन के डिजियोंग शहर की रहने वाली जीहाओ डोरा से उनकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे उनकी मुलाकात प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने अपने परिवार से बात की तो दोनों परिवारों ने शादी के लिए हामी भर दी। एक साल तक दोनों परिवार वीडियो कालिंग के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए रहे।

बता दे कि दुल्हन के साथ उनके माता-पिता भी मंदसौर आए है। दुल्हन के चाचा-चाची भी आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते ज्यादा लोगों को भारत आने की अनुमति नहीं मिली। दिल्ली एयरपोर्ट पर दुल्हन और उनके माता-पिता की मेडिकल जांच हुई, उसके बाद भारत में प्रवेश की अनुमति दी गई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri