उज्जैन। उज्जैन के प्रसिद्ध श्री गंगा मिष्ठान भंडार, बेकर्स पर आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम ने गंगा मिष्ठान भंडार के 3 प्रतिष्ठानों और घर पर छापा मारा है। छापे के दौरान सभी कर्मचारियों को अधिकारियों ने दुकान के अंदर ही रोक दिया है। बता दे कि आयकर विभाग को आय व्यव में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
