भोपाल। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ भोपाल पहुंचे हैं। अमिताभ बच्चन के साथ पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन भी भोपाल आए हैं।
दरअसल अमिताभ बच्चन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए है। वह प्राइवेट चार्टर्ड विमान से भोपाल आए हैं। एयरपोर्ट पर अमिताभ से मध्य प्रदेश में होने वाले आईफा अवार्ड को लेकर सवाल भी पूछा गया, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
