May 21, 2026

प्लॉट नहीं मिलने से परेशान लोग जनसुनवाई में जहर लेकर पहुंचे

इंदौर। मंगलवार को इंदौर में कलेक्टर की जनसुनवाई में कुछ लोग जहर लेकर पहुँच गए। इन लोगों ने कलेक्टर से मांग की है कि हमने कर्ज लेकर प्लॉट खरीदा था, लेकिन अब तक नहीं मिला है। अगर अब भी प्लॉट नहीं मिलता है तो हमारे पास जहर खाने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।

दरअसल पीड़ितों ने नेचुरल वैली में प्लॉट ख़रीदे थे, लेकिन संचालकों ने प्लॉट के नाम पर पैसे तो ले लिए लेकिन ना तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई और ना ही कब्जा दिया गया। जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ितों ने कहा कि हमने कर्ज लेकर प्लॉट ख़रीदा था। पाई-पाई जोड़कर कर्ज चुकाया, लेकिन अब तक प्लॉट नहीं मिला है। अगर अब भी हमें प्लॉट नहीं मिलता तो हमारे पास जहर खाने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। पीड़ितों के अनुसार, हम एक दो नहीं बल्कि 600 से ज्यादा प्लॉटधारक हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri