छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर हुए विवाद को लेकर पीएचई मंत्री सुखदेव पाँसे ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी गलत तरीके से कानून को हाथ में लेकर काम करेगा तो यह स्थिति निर्मित होगी।
सुखदेव पाँसे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आराध्य देवता है। उनको आनन-फानन में बिना अनुमति के आधी रात को स्थापित करना गलत बात है। हम छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को दिन के उजाले में स्थापित करेंगे। हमारा सारा सहयोग है।
आगे उन्होंने कहा कि, हम चाहते है कि सभी जगह छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित हो। इसके लिए हम मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी निवेदन करेंगे। हम विधिवत पूजा-अर्चना कर रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले में प्रतिमा को स्थापित करेंगे।
