May 20, 2026

बच्चों ने दी ईमानदारी की मिसाल, खेलते हुए फ़ोन मिला तो एसपी कार्यालय में कराया जमा

छतरपुर। क्रिकेट खेल रहे दो नाबालिग बच्चों को जब एक कीमती मोबाईल फ़ोन मिला तो उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाईल फ़ोन एसपी कार्यालय में जमा करा दिया। एसपी कार्यालय में मौजूद एएसपी बच्चों की ईमानदारी से काफी प्रभावित हुए और उन्हें शाबाशी दी।

दरअसल छतरपुर निवासी डॉ. खलील खान के बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उन्हें एक कीमती एंड्राइड मोबाइल मिला। बच्चे फ़ोन लेकर तुरंत अपने पिता के पास पहुंचे। इसके बाद बच्चे अपने पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और मोबाइल फ़ोन एएसपी जयराज कुबेर को सौंपा।

एएसपी जयराज कुबेर बच्चों के ईमानदारी और पिता की कर्तव्य परायणता से काफी प्रभावित हुए और बच्चों को आशीर्वाद दिया। एएसपी ने कहा कि हम इन बच्चों की ईमानदारी के कायल हुए हैं। लोगों को इन छोटे बच्चों से सीख लेनी होगी कि मानवीय जिम्मेदारी क्या होती है।

इस दौरान मोबाइल के असली मालिक का फ़ोन भी गुम हुए मोबाइल फ़ोन पर आ जाता है। इस पर एएसपी जयराज कुबेर ने मोबाइल मालिक को एसपी कार्यालय बुलाया और विधिवत पूछताछ कार्यवाही कर मोबाइल वापस कर दिया। मोबाइल मालिक अपना गुम हुआ मोबाइल वापस पाकर काफी खुश है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri