May 20, 2026

साल भर की बच्ची को बचाने के लिए 108 एम्बुलेंस ने केवल 3 घंटे में तय किया 230 किमी सफ़र

मंदसौर। एक साल की बच्ची को बचाने के लिए 108 एम्बुलेंस मात्र तीन घंटे में 230 किलोमीटर का सफ़र तय करके एमवाय हॉस्पिटल पहुंची। इस दौरान रास्ते में बच्ची का प्राथमिक उपचार चलता रहा।

दरअसल मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी निवासी पप्पू की एक वर्षीय बेटी रोशनी की रात्री 2 बजे अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन और पड़ोसी बच्ची को तुरंत मंदसौर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची की ख़राब हालत को देखकर डॉक्टर ने बच्ची को एमवाय हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस कंट्रोल रूम की 108 एम्बुलेंस जिला अस्पताल पहुंची और बच्ची को लेकर इंदौर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पूरे रास्ते में भोपाल 108 कॉल सेंटर पर उपलब्ध डॉक्टर की सलाह और सहायता से बच्ची का एम्बुलेंस में ही प्राथमिक उपचार किया जाता रहा।

एम्बुलेंस मात्र तीन घंटे में 230 किलोमीटर की दूरी तय कर मंदसौर से एमवाय हॉस्पिटल इंदौर पहुँच गई और बच्ची की जान बचाई जा सकी। इस पूरे ऑपरेशन में 108 एम्बुलेंस के ट्रेंड स्टाफ पायलट पीयूष जैन और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन यासीन मोहम्मद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri