धार। शनिवार को धार जिले के उमरबन से 2 किलोमीटर दूर मंडावली नदी पर बनी सड़क पर बस पलट गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए है। गंभीर घायलों को 108 की सहायता से मनावर पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि सांवरिया बस मनावर से वाया उमरबन होकर धामनोद की ओर जा रही थी। बस में करीब 15 से 17 लोग सवार थे। इस हादसे में घायल हुए लोगों का कहना है कि बस ड्राइवर लापरवाही पूर्वक बस चला रहा था। सामने से कोई भी वाहन नहीं आ रहा था, इसके बाद भी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
