नरसिंहपुर। जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने राम मंदिर को लेकर बनाए गए श्रीराम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राम जन्मभूमि की मर्यादा खंडित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आगे बढ़ने के लिए 15 मार्च को परमहंसी गंगा आश्रम में संतों का महासम्मेलन बुलाया गया है। इस आयोजन में पूरे देश से संत एकत्रित होंगे। इसमें हम अपनी रूपरेखा तय करेंगे।
शंकराचार्य के कहा कि केंद्र सरकार ने श्रीराम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हिंदुओं की छवि पर आघात करने वालों को स्थान दिया है। सरकार राम जन्मभूमि की मर्यादा खंडित करने का प्रयास कर रही है।
साथ ही शंकराचार्य ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान की भी आलोचना करते हुए कहा कि संघ वाले लोग भगवान श्री राम को भगवान नहीं मानते और उन्हें महापुरुष मानते हैं। ऐसे लोग मंदिर का कैसे निर्माण करेंगे यह विचारणीय है।
