उज्जैन। उज्जैन जिला अस्पताल में अमानवीयता और लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ एक बीमार युवक सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक ओपीडी के सामने पड़ा रहा, लेकिन किसी ने युवक पर ध्यान नहीं दिया। आख़िरकार एक पुलिस जवान ने इंसानियत दिखाते हुए उसे डीवीडी वार्ड में भर्ती करवाया और उसका उपचार चालू करवाया।
बीमार युवक पेशे से पेंटर है और उज्जैन में काम करता है। उसका परिवार इंदौर में रहता है। युवक सोमवार सुबह आठ बजे से लावारिसों की तरह ओपीडी के सामने पड़ा रहा लेकिन जिम्मेदारों के नजर उस पर नहीं पड़ी। आखिरकार अस्पताल में ड्यूटी देने वाले पुलिस जवान ने इंसानियत का परिचय दिया और युवक को उठाकर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। पुलिस जवान ने युवक के परिजनों को भी सूचना दी।
