धार। आख़िरकार वन विभाग की टीम ने सात साल के बच्चे का शिकार करने वाले तेंदुए को पकड़ लिया है। वन अधिकारी डामोर ने तेंदुए के पकड़े जाने की पुष्टि की है। तेंदुए ने धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेरु घाट पर सात साल के बच्चे का शिकार किया था। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
दरअसल सात वर्षीय बालक अपने माता-पिता के साथ चने के खेत में सो रहा था। रात के 10 से 11 बजे के बीच अचानक तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे खींच कर ले भागा। बच्चे के पिता ने तेंदुए के पीछा भी किया लेकिन वह तेजी से भाग निकला। इसके बाद बच्चे का पिता अपने साथ गाँव के लोगों को लेकर जंगल में पहुंचा तो बच्चे का शव मिला। तेंदुए ने बच्चे के शव को बुरी तरह से चबा दिया था।
इस घटना के बाद से ही वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही थी।
