May 20, 2026

कोरोना वायरस को लेकर एमपी में हाई अलर्ट

भोपाल। चीन में हजारों लोगों की जान ले चुके कोरोना वायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। दिल्ली, तेलंगाना के बाद जयपुर में भी कोरोना वायरस से दो पीड़ित व्यक्ति सामने आए है। इसके बाद अब मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट कर दिया गया है।

अब जयपुर से मध्य प्रदेश आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर जांच होगी। इसके अलावा किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए जेपी अस्पताल में आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है। इसके अलावा जिला चिकित्सालयों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दी गए हैं।

बता दे कि इंदौर में भी रविवार को कोरोना वायरस का संदिग्ध युवक सामने आया है। वह हाल ही में इटली से आया था। जांच के लिए सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे गए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri