May 20, 2026

कोरोना वायरस के प्रभाव से लोक निर्माण विभाग में बायोमेट्रिक उपस्थिति पर लगी रोक

भोपाल। कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए लोक निर्माण विभाग में बायोमेट्रिक उपस्थिति पर रोक लगा दी है। अब तक लोक निर्माण विभाग में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज होती थी। लेकिन कोरोना वायरस फैलने की आशंका को देखते हुए रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

दरअसल कोरोना वायरस निर्जीव चीजों पर भी कुछ समय तक जीवित रह सकता है। ऐसे में कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति यदि बायोमेट्रिक मशीन पर ऊँगली लगाता है तो वायरस मशीन पर आ सकता है। और अन्य लोगों पर भी इसका असर हो सकता है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति पर रोक लगा दी है।

अधीक्षण यंत्री ने आदेश जारी करते हुए लिखा कि, “कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए निर्माण भवन में लागू बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक बंद करने का निर्णय किया गया है। इसलिए निर्माण भवन में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी अपनी उपस्थिति कार्यालयीन समय में संबधित शाखा में संधारित उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर दर्ज करना सुनिश्चित करें।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri