शिवपुरी। शिवपुरी में कोरोना वायरस के दो संग्धिद मरीज सामने आए हैं। दोनों पिछले दिनों मलेशिया से घूमकर वापस आए हैं। फ़िलहाल दोनों को 15 दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।
बता दे कि शिवपुरी जिले के रहने वाले पीयूष भार्गव निवासी कोलारस और हेमंत शर्मा निवासी करैरा घूमने के लिए मलेशिया गए थे। स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही पता चला कि दोनों मलेशिया से आए हैं तो इनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। शुरूआती जांच में दोनों में कोरोना वायरस का आरंभिक लक्षण नहीं मिला, जिसके बाद इन्हें 15 दिनों तक घर में ही परिजनों से अलग रहने की सलाह दी है। इस दौरान दोनों की रोजाना जाँच होगी। अगर किसी को छींक भी आती है तो उसे गंभीरता से लिया जायेगा।
वहीँ संग्धिद पीयूष का कहना है कि मलेशिया से लौटते समय बॉम्बे एयरपोर्ट पर भी उसकी स्क्रीनिंग की गई थी। घर आने पर अस्पताल की टीम ने जांच कर हिदायत दी है कि अगर छींक भी आती है तो फ़ौरन स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे। हालाँकि मैं पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ।
इस सिलसिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि मलेशिया से घूमकर लौटे दो युवकों की जानकारी हमें मिली थी। इनकी जाँच कराई गई है। दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं। बावजूद वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। उन्हें घरों में ही आइसोलेशन में रखा गया है।
